आखरी नींद
"I dream of you almost every night
Hopefully I won't wake up this time"
- Surf Curse
मगर जैसे ही आप मेरे नजरों में दाखिल होते हो,
तो हमारा दिल डर कर, फिसल कर, घुम हो जाता है।
मेरे हड़बड़ाने पे आप हसने लगते हो,
मगर आपका हसना भी कोई दुआ का जवाब लगता है,
अगर आपसे मोहब्बत करना कोई मज़हब बन जाता,
तो आपकी बंदगी में मेरी उमर निकल जाती।
हमे इश्क - मोहब्बत की आदत नहीं,
क्योंकि गायब है मेरे दिल के टुकड़े ,
अब आप ही हमे प्यार करना सिखा दीजिए,
वरना एक तरफा इश्क ही सही, आधे दिल से फिदा हो जायेंगे।
अब मैं असलियत से बेखबर हो गया हुँ,
बस आपके संग रहने के अरमान देखता हुँ,
शायद यह अरमान मेरे घाव का मरहम है,
मगर यह मरहम मुझे कब तक जिंदा रखेंगे?
बस आपका एक सपना नसीब हो जाए,
फिर वही सपने में मेरी जिंदगी बसर कर लूं,
बस कोई यह नींद की गनीमत ना छीन ले,
इससे अच्छा तो मौत का पैगाम मिल जाए।
क्योंकि गायब है मेरे दिल के टुकड़े ,
अब आप ही हमे प्यार करना सिखा दीजिए,
वरना एक तरफा इश्क ही सही, आधे दिल से फिदा हो जायेंगे।
अब मैं असलियत से बेखबर हो गया हुँ,
बस आपके संग रहने के अरमान देखता हुँ,
शायद यह अरमान मेरे घाव का मरहम है,
मगर यह मरहम मुझे कब तक जिंदा रखेंगे?
बस आपका एक सपना नसीब हो जाए,
फिर वही सपने में मेरी जिंदगी बसर कर लूं,
बस कोई यह नींद की गनीमत ना छीन ले,
इससे अच्छा तो मौत का पैगाम मिल जाए।



Comments
Post a Comment